भारतीय ज्योतिष में नक्षत्रों का प्रभाव
ॐ नमस्कार मित्रों, इस लेख में हम नक्षत्रों के विषय में परिचय प्राप्त करेंगे | जातक पर नक्षत्र का बहुत प्रभाव पड़ता है | अतः नक्षत्रानुसार जातक पर पड़ने वाला प्रभाव आगे दिया गया है | अश्विनी – विचारशील, अध्ययन, अध्यापन करने वाला, ज्योतिष, वैद्यक आदि शास्त्रों में रूचि रखने वाला, लेखक, ईमानदार, चंचल प्रकृति, मस्से का रोगी और गृह – कलह प्रिय | भरणी – बलवान, शत्रुओं पर अचानक आक्रमण करने वाला, चालाक, धार्मिक कार्यो में रूचि रखने वाला, चित्रकार, धोखेबाज, निम्न स्तर के कार्य करने वाला तथा उन्नति का आकांक्षी | कृत्तिका – विध्याभिलाषी, पशु प्रेमी, अस्वस्थ्य, भोगी, साधक, साधू संतों में आस्था रखने वाला, कलहप्रिय, निर्धन से धनवान होने वाला, लड़ाई-झगड़ों में रूचि रखने वाला...